{"_id":"573cb52b4f1c1b7406ac7472","slug":"bjp-mp-and-supporters-sue","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सांसद और समर्थकों पर मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा सांसद और समर्थकों पर मुकदमा
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Thu, 19 May 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
खुदादादपुर में हिंसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निषेधाज्ञा का उल्लंघन कर हिंसा प्रभावित खुदादादपुर क्षेत्र में जाने का प्रयास करने के आरोप में लालगंज की भाजपा सांसद नीलम सोनकर और उनके 25 समर्थकों के खिलाफ मंगलवार को निजामाबाद थाने में केस दर्ज किया गया है। प्राथमिकी चौकी प्रभारी फरिहां ने दर्ज कराई है। निजामाबाद थाना क्षेत्र के खुदादादपुर में 14 मई की रात दो पक्षों के बीच हिंसक घटना हुई थी।
दूसरे दिन 15 मई को सरायमीर थाने के कुछ स्थानों पर भी हिंसक घटनाएं हुईं थीं। हालात इतने बिगड़ गए कि दो दिनों तक यहां की कमान एडीजी कानून एवं व्यवस्था दलजीत चौधरी और आईजी जोन एसके भगत को संभालनी पड़ी। 16 मई को रोक के बाद भी लालगंज की भाजपा सांसद नीलम सोनकर अपने 25 समर्थकों के साथ खुदादादपुर गांव जा रही थीं।
प्रभावित क्षेत्र में राजनीतिक लोगों के जाने पर प्रतिबंध के कारण इन्हें फरिहां बाजार में रोक लिया गया। इस मामले में धारा 144 का उल्लंघन करने के आरोप में सांसद समेत उनके 25 समर्थकों के विरुद्ध निजामाबाद थाने में केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
इसके अलावा हिंसक घटनाओं में मंगलवार को निजामाबाद और सरायमीर थाने में कुल आठ और मुकदमे दर्ज कराए गए, इसमें 454 लोगों को आरोपित किया गया है। आरोपियों पर मारपीट, लूटपाट, असलहों का प्रदर्शन, दहशत फैलाने आदि के आरोप हैं। इस प्रकार खुदादादपुर मामले में अब तक कुल 17 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं, जिनमें कुल 1579 लोगों को आरोपित किया गया है।