{"_id":"80c05a4648f4882866bb06bc2f8f3465","slug":"bikes-and-mobile-looted-from-saraf-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्राफ से बाइक और मोबाइल लूटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सर्राफ से बाइक और मोबाइल लूटा
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Tue, 22 Dec 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर नेवादा गांव के पास मंगलवार की शाम दूकान बंदकर घर लौट रहे सर्राफ को घात लगाए बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे से भयभीत कर उसकी बाइक और मोबाइल लूट ले गए। घटना के संबंध में पीड़ित ने थाने में तहरीर दिया। पुलिस उसकी निशानदेही पर लुटेरों की तलाश में जुटी हैे।
मुबारकपुर कस्बे के रोडवेज मुहल्ला निवासी राजकुमार वर्मा जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बागखालिस बाजार में किराए का कमरा लेकर सर्राफा की दूकान खोले हुए है। मंगलवार की शाम करीब साढ़े छह बजे वह अपनी दूकान बंद कर घर लौट रहा था। शाहपुर नेवादा गांव केे पास पहले से ही दो बाइक पर सवार पांच बदमाश उसका इंतजार कर रहे थे।
बदमाश राजकुमार को देखते ही अपनी बाइक सड़क के बीचोबीच खड़ी कर मार्ग अवरुद्ध कर दिए। मजबूरन उसे अपनी बाइक रोक देनी पड़ी। जैसे ही राजकुमार की बाइक रुकी की बदमाश उसके पास पहुंचे और तमंचा सटाकर उसकी बाइक, दो मोबाइल और दूकान की चाबी लूट लिए और फरार हो गए। राहगिरों की मदद से राजकुमार जीयनपुर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को सूचना दिया। लूट से हलाकान कोतवाल सर्राफ को लेकर मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना कर बदमाशों की तलाश में जुटे हैं।
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने दंपती को लूटा : कप्तानगंज बाजार से अपनी पत्नी को दवा दिलाकर घर लौट रहे युवक को सोमवार की रात करीब आठ बजे बाइक सवार बदमाशों ने अहरौला थाने के बरईपुर गांव के पास लूट लिया। पीड़ित ने थाने में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
अतरौलिया थाना क्षेत्र के मदनपट्टी गांव निवासी मनीष पांडेय सोमवार की शाम अपनी पत्नी पूनम पांडेय को दवा दिलाने के लिए कप्तानगंज बाजार आए थे। डाक्टर को दिखाने के बाद मनीष घर लौट रहे थे। रात करीब आठ बजे जैसे ही वह अहरौला थाने के बरईपुर गांव के पास पहुंचे कि पीछे से दो बाइक पर सवार चार बदमाश ओवरटेक कर मनीष को रोक लिए।
तमंचा दिखाते हुए मनीष के पास मौजूद 12 हजार रुपया, पूनम के कान से झाला, मंगलसूत्र, पायल और आवश्यक कागजात, एटीएम कार्ड लूट लिए और फरार हो गए। पति-पत्नी किसी तरह से घर पहुंचे और परिवारिजनों को घटना से अवगत कराए। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। एसओ अहरौला विजय प्रताप यादव ने बताया कि चार बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।