फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh: Two hookah bars busted and six arrested

आजमगढ़: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे दो हुक्का बार का  भंडाफोड़, छह गिरफ्तार

Tue, 15 Sep 2020 09:34 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 15 Sep 2020 09:34 PM IST
विज्ञापन
Azamgarh: Two hookah bars busted and six arrested
हुक्का बार - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ शहर के हर्रा की चुंगी और बिलरिया की चुंगी क्षेत्र में दो रेस्टोरेंट में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर मंगलवार को शहर कोतवाली पुलिस ने छापा मारकर छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों बार से हुक्का, पाइप, फ्लेवर्ड तंबाकू बरामद किया गया। 

विज्ञापन


शहर कोतवाली पुलिस सोमवार की शाम भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि शहर के बिलरिया की चुंगी व आवास विकास कालोनी हर्रा की चुंगी पर दो रेस्टोरेंट में अवैध रूप से हुक्का बार चल रहा है। जबकि कोरोना के चलते हुक्का बार के संचालन पर प्रतिबंध है। इस पर शहर कोतवाल केके गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों हुक्का बार पर दबिश दी।
विज्ञापन


एक टीम ने बिलरिया की चुंगी स्थित कोको पिज्जा रेस्टोरेंट और दूसरी टीम ने आवास विकास चौराहे पर स्थित डीसी लॉज एंड रेस्टोरेंट पर दबिश दी। दोनों रेस्टोरेंट में बड़ी संख्या में लोग बिना मास्क के थे और हुक्का में फ्लेवर्ड तंबाकू रखकर पी रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों हुक्का बार से यासिर ओबैद, मो. आबिद, शहरयार शेख, फैसल खान निवासी हीरापट्टी टीचर्स कालोनी, एश्वर्य प्रताप सिंह निवासी हीरापट्टी, फराज खान निवासी टेढ़िया मस्जिद को गिरफ्तार कर लिया। मौके से 1880 ग्राम फ्लेवर्ड तंबाकू, छह हुक्का, तीन चिलम, सात पाइप, एक पैकेट खुला पीसा कोयला बरामद हुआ। सभी का चालान कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed