{"_id":"5fc001738ebc3e9b96617773","slug":"azamgarh-police-s-big-success-prize-money-of-3-lakhs-in-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में 3 लाख के इनामी सूर्यांश दूबे को मार गिराया, एसओजी प्रभारी समेत 2 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में 3 लाख के इनामी सूर्यांश दूबे को मार गिराया, एसओजी प्रभारी समेत 2 घायल
Fri, 27 Nov 2020 01:24 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 27 Nov 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
सूर्यांश दुबे
- फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात पुलिस से मुठभेड़ में तीन लाख का इनामी बदमाश सूर्यांश दुबे मारा गया, जबकि दो पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। एसओजी और सरायमीर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सफलता मिली। आज़मगढ़ में बदमाशों को ढेर करने वाली पुलिस टीम को दो लाख ईनाम की घोषणा शासन की ओर से की गई।
विज्ञापन
सरायमीर थाना क्षेत्र में शेरवा गांव की बस्ती नहर की पुलिया के पास गुरुवार रात 11 बजे के बाद पुलिस से मुठभेड़ में सूर्यांश दूबे घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से एसओजी का एसआई श्रीप्रकाश शुक्ला, कांस्टेबल प्रदीप पांडेय घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस को कई मामलों में सूर्यांश की तलाश थी। वह प्रधान सत्यमेव जयते हत्याकांड का आरोपी था। तरवां थाना क्षेत्र में प्रधान सत्यमेव जयते की हत्या की गई थी। सूचना मिलने के बाद एसपी सुधीर कुमार सिंह व डीआईजी सुभाष चंद दुबे मुठभेड़ स्थल पर पहुंच गए। सूर्यांश पर जिला प्रशासन ने 1 लाख का और शासन ने 2 लाख का ईनाम घोषित कर रखा था।
विज्ञापन