{"_id":"600433c147229c1dd15abe4d","slug":"azamgarh-hookah-bar-busted-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के आजमगढ़ हुक्का बार का भंडाफोड़, रेस्टोरेंट के नाम हो रहा था संचालन ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी के आजमगढ़ हुक्का बार का भंडाफोड़, रेस्टोरेंट के नाम हो रहा था संचालन
Sun, 17 Jan 2021 06:25 PM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 17 Jan 2021 06:25 PM IST
विज्ञापन
हुक्काबार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुक्का बार पर प्रतिबंध लगने के बाद भी आजमगढ़ शहर में इसका संचालन हो रहा है। शहर और सिधारी पुलिस ने हरवंशपुर स्थित विश्वकर्मा मंदिर के सामने स्थित एक रेस्टोरेंट पर छापेमारी कर हुक्का बार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस की छापेमारी से मौके पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से कई युवाओं को हिरासत में लिया है। इसमें कुछ युवतियां भी बताई जा रही हैं। पुलिस अभी कार्रवाई करने और मुख्य संचालक के फरार होने की बात कह रही है।
विज्ञापन
शहर कोतवाली पुलिस ने तीन माह पहले शहर के दो रेस्टोरेंटों पर छापेमारी कर हुक्का बार के संचालन में छह लोगों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद भी शहर में हुक्का बार चल रहे हैं। संचालक बेखौफ होकर अपना कारोबार कर रहे थे। यहां नशे की चपेट में कई युवा आ रहे हैं। हुक्का बार पर पुलिस की ये दूसरी कार्रवाई है।
विज्ञापन
विश्वकर्मा मंदिर तिराहे के सामने ब्रदर्स क्लब के नाम से रेस्टोरेंट संचालित है। इसमें ही हुक्का बार चल रहा थी। सूचना पर सिधारी के साथ ही शहर कोतवाली पुलिस की ओर से छापेमारी की गई। छापेमारी से बार में मौजूद युवक, युवतियों में हड़कंप मच गया। एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि हुक्का बार संचालक मौके से भाग निकला है। पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन