फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   After the two sides clash in the police

पुलिस के जाने के बाद दो पक्षों में मारपीट

Tue, 12 Jan 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Tue, 12 Jan 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
After the two sides clash in the police
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के गोड़इतपट्टी गांव में सोमवार शाम पंचायत में पुलिस और पंचों के चले जाने के बाद दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसमें दोनों तरफ से महिला सहित सात लोग घायल हो गए। इन्हें सीएचसी जीयनपुर में भर्ती कराया गया है। तनाव को देखते हुए मौके पर फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन



गोड़इतपट्टी गांव निवासी कुंजनलाल राजभर और रामाश्रय राजभर के बीच जमीन विवाद चल रहा है। सोमवार दोपहर उस विवाद को हल कराने के लिए पुलिस और गांव वालों की पंचायत बुलाई गई थी। फैसले के बाद पंचायत समाप्त हो गई और सभी लोग अपने-अपने घरों को चले गए।
विज्ञापन



उधर इसी मामले को लेकर गांव के यादव बस्ती में दो गुटों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। इसमें एक तरफ से बहादुर यादव (20), आशीष (20), विष्णू (15), डब्लू (25) तथा दूसरे पक्ष से वीरेंद्र यादव (18),  पार्वती देवी (50) और सुग्रीव (21) हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



गांव के लोग मामले में बीच बचाव कर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जीयनपुर में भर्ती कराया। बताया जाता है कि घायल होने वालों में एक गुट कुंजनलाल की तरफ था, जबकि दूसरा रामाश्रय के पक्ष में था।  पंचायत होने के बाद इनके बीच कहासुनी होने पर मारपीट हुई है। घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त है।



कोतवाल जीयनपुर योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि तनाव को देखते हुए मौके पर फोर्स तैनात कर दी गई है। अभी घटना की कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है। ना ही तहरीर मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed