{"_id":"58b46fba4f1c1bbd0e830bac","slug":"after-freeing-the-vehicle-blew-animals","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुओं को मुक्त कराने के बाद वाहन फूंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पशुओं को मुक्त कराने के बाद वाहन फूंका
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Mon, 27 Feb 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
ट्रक में भरी गायें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के बांसगांव के पास रविवार की देर रात पशुओं से भरी सूमो दुर्घटनाग्रस्त हो जाने पर तस्कर गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने सूमो पर लदे पशुओं को मुक्त कराया और गाड़ी में आग लगा दी। घटना की जानकारी होने पर अतरौलिया थाने की पुलिस पहुंची और गाड़ी कब्जे में लेकर थाने चली गई। पुलिस तस्करों की तलाश में जुटी है।
बता दें कि विधानसभा चुनाव होने की वजह से पुलिस का तलाशी अभियान तेज हो गया है। इसकी वजह से पशु तस्करों ने भी तस्करी के तरीके बदल दिए हैं। रविवार की रात करीब 12 बजे एक पशुओं से लदी अनियंत्रित सूमो पलट गई। आबादी के समीप हादसा होने की वजह से वहां आसपास के ग्रामीण पहुंच गए।
लोगों को आते देख सूमो में सवार लोग गाड़ी छोड़कर भाग गए। उधर, ग्रामीणों ने जब गाड़ी खोला तो उसमें छह पशुओं को बेरहमी से ठूंसा गया था। लोगों ने पशुओं को मुक्त कराने के बाद सूमो में आग लगा दिया। घटना की जानकारी होने पर डायल 100 के सिपाही मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
लोग जब तक आग बुझाने का प्रबंध करते तब तक गाड़ी जलकर नष्ट हो गई। घटना की सूचना मिलने पर अतरौलिया थाने की पुलिस पहुंची और गाड़ी कब्जे में लेकर थाने चली गई। पुलिस उन लोगों का पता लगाने का प्रयास कर रही जो लोग सूमो में पशु लादकर ले जा रहे थे।