फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Aerial firing home ransacked

हवाई फायरिंग कर घर में लूटपाट

Tue, 02 Jun 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Tue, 02 Jun 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
Aerial firing home ransacked
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बिंद्राबाजार में मंगलवार की सुबह विवादित जमीन पर निर्माण कराने गए एक पक्ष ने हवाई फायरिंग करते हुए दूसरे पक्ष के लोगों के घरों में तोड़फोड़ की और कीमती सामान उठा ले गए। पीड़ित पक्ष ने आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर आधे घंटे तक जाम लगा दिया। पीड़ित पतिराम ने अकील समेत 10 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


दिनदहाड़े बाजार में गोलियों की तड़तड़ाहट से अफरातफरी मच गई। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर रजमो गांव निवासी ओमप्रकाश तिवारी के पूर्वजों की जमीन बिंद्राबाजार में मेहनगर मार्ग पर थी। जमीन का कुछ हिस्सा ओमप्रकाश के दादा ने पतिराम, लछीराम, सतीराम और रामभवन को दान में दे दिया था।
विज्ञापन


यहां वे मकान बनाकर वर्षों से रहते हैं। दान में मिली जमीन के पीछे कुछ जमीन बची  हुई थी। उस जमीन को भी यह लोग अपना बताते हुए कब्जा करने लगे। जिस पर ओमप्रकाश और इनके बीच मुकदमा शुरू हो गया, जो अभी भी न्यायालय में लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच ओमप्रकाश ने खाली पड़ी अपनी जमीन का गंभीरपुर थाने के मदारपुर गांव निवासी अकील अहमद को बैनामा कर दिया। मंगलवार को अकील ने खरीदी गई जमीन पर निर्माण कराने के लिए तीन ट्रैक्टर ईंट गिराए। इसकी जानकारी पतिराम समेत अन्य लोगों को हुई तो उन्होंने थाने में शिकायत की। पुलिस मौके पर पहुंची और ईंट उठवाकर थाने लेकर चली आई।

इसकी जानकारी जब अकील को हुई तो वह अपने कई साथियों के साथ मौके पर पहुंचा। मनबढ़ों ने लाइसेंसी असलहे से ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लगे और पतिराम समेत अन्य लोगों के घरों में तोड़फोड़ करते हुए कीमती सामान गाड़ियों में रखकर ले गए। पतिराम आदि ने घटना के संबंध में पुलिस कंट्रोल रूम में फोनकर जानकारी दी। कुछ ही देर में वहां गंभीरपुर के अलावा मेहनगर, रानी की सराय, तरवां आदि थानों को फोर्स पहुंच गई।


इधर, पुलिस के पहुंचने पर पतिराम समेत अन्य पीड़ित लोगों ने बाजार के तिराहे पर पहुंचे और आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर जाम लगा दिया। थानाध्यक्ष गंभीरपुर के आश्वासन पर दोपहर ढाई बजे से लगा जाम करीब आधे घंटे बाद समाप्त हो गया। एसओ एसएन वर्मा ने बताया कि मामले में देर रात 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed