{"_id":"57683c634f1c1b9760b484cd","slug":"a-crook-was-caught-the-other-ran","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक बदमाश पकड़ा गया, दूसरा भागा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक बदमाश पकड़ा गया, दूसरा भागा
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Tue, 21 Jun 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
मंडी में पीओ सेल की गिरफ्त में उदघोषित भगौड़ा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेंहनगर थाने की पुलिस रविवार की शाम पौने सात बजे गोपालपुर तिराहे से एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरा चकमा देकर भाग निकला। पकड़े गए बदमाश के पास से रिवाल्वर, कारतूस और लूटी गई दो बाइकें बरामद हुआ। फरार हुए बदमाश की तलाश की जा रही है।
प्रभारी एसपी डा. विपिन ताडा के अनुसार एसओ अहरौला कुमुद शेखर सिंह रविवार की शाम साढ़े छह बजे शंभूनगर बाजार की तरफ गश्त कर रहे थे। तभी मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि शंभूनगर से गोपालपुर की तरफ दो लोग दो बाइक से किसी घटना को अंजाम देने जा रहे हैं। पुलिस ने तुरंत उन्हें पकडऩे के लिए गोपालपुर तिराहे पर घेराबंदी की। पुलिस को देख एक बदमाश अपनी बाइक छोड़कर भाग गया। जबकि दूसरा बाइक सवार गिरफ्तार कर लिया गया।
उसका नाम चंकी पांडेय उर्फ रमेश पुत्र ओमप्रकाश है। वह मेंहनगर थाना क्षेत्र के खरगपुर गांव का निवासी है। जबकि भागने वाला भोलू उर्फ पंकज दूबे भी उसी के गांव का रहने वाला है। प्रभारी एसपी ने बताया कि पुलिस चंकी पांडेय और उसके साथी की बाइक अपने कब्जे में ले लिया। तलाशी के दौरान चंकी पांडेय के पास से रिवाल्वर और कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान पता चला कि दोनों बाइकें लूटी गई हैं।