फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   92 Asiane ash , innocent death

92 के आशियाने राख, मासूम की मौत

Wed, 13 Apr 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Wed, 13 Apr 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
92 Asiane ash , innocent death
आग
महराजगंज थाने के अराजी गुलाम रसूल जजमन ज्योति गांव में बुधवार की सुबह चूल्हे की चिंगारी से 16 लोगों की 48 मड़ई जलकर राख हो गई। साथ ही एक मासूम भी आग से झुलसकर मर गया। इसी क्रम में इसी थाना क्षेत्र के अराजी शंकरपुर गांव में 14 लोगों की 44 मड़ई जलकर राख हो गई। दोनों घटनाओं में करीब 80 हजार रुपया नगदी के साथ हजारों रुपये मूल्य का सामान भी जलकर राख हुआ। रास्ता खराब होने के कारण फायर ब्रिगेड की बड़ी गाड़ी मौके पर नहीं पहुंच सकी। बाद में छोटी जीप बुलाई गई। लेकिन तब तक गांव वालों ने आग पर काबू पा लिया था। 
विज्ञापन


घाघरा नदी के तराई क्षेत्र में स्थित महराजगंज थाने के अराजी गुलाम रशूल जजमन ज्योति गांव देवरा क्षेत्र है। गांव के अधिकांश लोगों का आवास मड़ई है। बुधवार की सुबह दस बजे के करीब गांव निवासी रामानंद वर्मा की बहू भोजन बना रही थी। इस दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी उसके मकान में पकड़ ली। तेज हवा ने इस चिंगारी को भयावह रूप दे दिया। परिणामस्वरुप गांव 16 लोगों की 48 मड़ई आग की भेट चढ़ गई। 
विज्ञापन


घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। हालांकि गांव के लोगों ने आग बुझाने का भरसक प्रयास किया। इस दौरान गांव निवासी लालचंद यादव का डेढ़ वर्षीय बेटा शिवम् आग की चपेट में आकर झुलसकर मर गया। योगेंद्र की एक भैंस मर गई, एक झुलसी है। आग से मेहदीहसन के घर में खेत बेचकर मकान बनाने के लिए रखा गया 80 हजार रुपया भी आग की भेट चढ़ा। गांववालों की मानें तो 16 परिवार का 48 मड़इयां  और भीतर रखे सामान पूरी तरह से राख हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी थाना क्षेत्र के अराजी शंकरपुर गांव में मंगलवार की रात चूल्हे की चिंगारी से आग लगने से 14 परिवारों की 44 मड़इयां और भीतर रखे सामान जलकर नष्ट हो गए। घटना की जानकारी होने पर फायर ब्रिगेड की बड़ी गाड़ी पहुंची। लेकिन रास्ते के अभाव में वह मौके पर नहीं पहुंच सकी। बाद में जब तक छोटी जीप पहुंचती कि आग पर काबू पा लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed