फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   तरवां के युवक की गाजीपुर में हत्या, लगाया जाम

तरवां के युवक की गाजीपुर में हत्या, लगाया जाम

Wed, 06 Mar 2019 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
तरवां के युवक की गाजीपुर में हत्या, लगाया जाम
तरवां। कम्हरिया गांव के मनोज सिंह उर्फ पिंटू (38) की गाजीपुर जिले के बहरियाबाद थाने के भाला बुजुर्ग गांव में हत्या कर फेंकी हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। हत्या से आक्रोशित गांव के लोग सड़क पर उतरे और खरिहानी बाजार में चक्का जाम कर दिया। हत्यारोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। एसडीएम मेंहनगर और सीओ लालगंज के आश्वासन के बाद सवा तीन घंटे के बाद जाम खत्म हुआ।
विज्ञापन

तरवां थाना क्षेत्र के कम्हरिया गांव निवासी मनोज सिंह उर्फ पिंटू दो भाईयों में छोटा था। उसके बड़े भाई सुनील सिंह की पहले ही मौत हो चुकी है। एक बेटी का पिता मनोज सिंह सूद पर रुपये देता था। उससे आजमगढ़ के अलावा गाजीपुर तक के लोग सूद पर रुपये लेते थे। मंगलवार की शाम को मनोज घर से निकला लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं लौटा। बुधवार की सुबह मनोज की लाश गाजीपुर जिले के बहरियाबाद थाने के भाला बुजुर्ग गांव में हत्या कर फेंकी हुई मिली। मनोज के हत्या की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी होने पर गांव के लोग आक्रोशित होकर खरिहानी बाजार पहुंचे और हत्यारोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए सुबह 7.30 बजे चक्काजाम कर दिया। थानाध्यक्ष तरवां ने जाम खुलवाने का प्रयास किया गया, लेकिन ग्रामीण अपनी जिद पर अड़े रहे। काफी देर बाद एसडीएम मेंहनगर और सीओ लालगंज मौके पर पहुंचे। सीओ अजय कुमार यादव ने 48 घंटे के भीतर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी करने का आश्वासन देकर 3.15 घंटे बाद जाम को समाप्त करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed