{"_id":"5c630597bdec2273896358e1","slug":"91549993367-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रबंधक कर दुकानों का निर्माण करा धन उगाही का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रबंधक कर दुकानों का निर्माण करा धन उगाही का आरोप
विज्ञापन
मार्टीनगंज। वनगांव स्थित कृषक विद्यालय इंटर कालेज सर्वोदयनगर के प्रबंधक पर स्टे के बाद भी दुकानों का निर्माण कर धन उगाही करने का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने मंगलवार को तहसील पर प्रदर्शन किया। प्रधान के नेतृत्व में तहसील पहुंचे ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर मामले में कार्रवाई की मांग की। तहसील प्रशासन की ओर से निर्माण पर रोक लगा दी गई है। वहीं प्रबंधन ने आरोपों का निराधार बताया है।
प्रबंधक की ओर से विद्यालय के सामने दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है। इसके विरोध में प्रधान वनगांव सूर्यनाथ यादव के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मंगलवार को तहसील में प्रदर्शन किया। उच्च न्यायालय के आदेश की अवहेलना का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने एसडीएम प्रकाश चंद्र को ज्ञापन सौंपा। कहा कि ग्राम सभा की जमीन पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से गलत तरीके से कब्जा किया गया था। डीएम ने जमीन को फिर से ग्राम सभा के खाते में दर्ज करने के निर्देश दिए थे। हाईकोर्ट से स्टे चल रहा है। जब तक न्यायालय की ओर से कोई निर्णय नहीं आ जाता है तब तक निर्माण पर रोक लगाई जाए। प्रबंधक वेदपाल सिंह उच्च न्यायालय के स्थगन आदेश की अवहेलना कर दुकानों का निर्माण करा धन उगाही कर रहे हैं। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि जब तक कोई निर्देश उच्च न्यायालय द्वारा नहीं दिया जाता यथा स्थिति रखी जाएगी। वहीं, प्रबंधक वेदपाल सिंह ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। प्रदर्शन करने वालों में दिनेश यादव, सुक्खू यादव, मुन्नू राजभर, पन्नू राजभर, इंद्रजीत, फूलपत्ती, फूलवंती, चन्द्रकला, सरोज, इसराजी आदि थीं।