फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   डेढ़ लाख का आभूषण ठगकर फरार

डेढ़ लाख का आभूषण ठगकर फरार

Tue, 12 Feb 2019 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
डेढ़ लाख का आभूषण ठगकर फरार
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बागखालीस बाजार में मुबारकपुर मार्ग स्थित एक सर्राफ के यहां से मंगलवार की दोपहर एक ठग डेढ़ लाख रुपये का आभूषण लेकर फरार हो गया। वह आभूषण और गिट्टी बालू खरीदने के बहाने दुकान पर पहुंचा था। ठगी का शिकार आभूषण व्यवसायी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस आभूषण विक्रेता और गिट्टी बालू विक्रेता को थाने में बैठाकर पूछताछ कर रही है। फिलहाल अभी रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पीड़ित साकिब जमा पुत्र नूर जमा मुबारकपुर थाने के पूरा सोफी गांव का निवासी है। उसकी बागखालीस बाजार में आभूषण की दुकान है। दोपहर करीब एक बजे बाइक से एक व्यक्ति बाजार के गिट्टी बालू व्यवसायी वकील अहमद की दुकान पर पहुंचा। उससे पांच ट्राली बालू, पांच ट्राली गिट्टी और 25 बोरा सिमेंट देने को कहा। आर्डर मिलने के बाद वकील अहमद ट्रैक्टर ट्राली पर सामान लदवाने लगे। इसी दौरान ठग ने उनसे सोनार की दुकान का पता पूछा। इस पर वकील के बेटे फुरकान ने उसे साकिब जमा की दुकान पर पहुंचा दिया। ठग ने साकिब जमा की दुकान से दो चेन, तीन झाला और चार अंगूठी करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य का आभूषण लिए और कहा कि घर पर दिखा कर आता हूं। साकिब ने परिचय पूछा तो ठग ने दूसरे दुकानदार वकील अहमद का परिचय दिया और गहने लेकर चला आया। वकील अहमद की दुकान पर पहुंचकर उसके बेटे फुरकान को साथ लेकर गिट्टी-बालू के दाम घर से देने को कहकर ले आया। कुछ दूर तक चलने के बाद ठग ने बाइक रोकी और फुरकान को उतारकर फरार हो गया। कोतवाल जीयनपुर देवानंद ने बताया कि दोनों दुकानदारों से पूछताछ की जा रही है। घटना की अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed