फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   झाड़ फूंक के बहाने ले भागे सोने की चैन

झाड़ फूंक के बहाने ले भागे सोने की चैन

Thu, 19 Jul 2018 01:08 AM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
झाड़ फूंक के बहाने ले भागे सोने की चैन
अंबारी। नगर पंचायत माहुल के पूरामया पांडेय मुहल्ले में बुधवार की दोपहर झाड़ फूंक के बहाने मौलवी का रूप धरे दो लोगों ने महिला के गले से सोने का चेन लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित महिला ने अहरौला थाने में तहरीर दी। पीड़ित नीलम पांडेय नगर पंचायत माहुल के पूरामया पांडेय मुहल्ले की रहने वाली है। नीलम के बेटे अभिषेक की तबियत खराब चल रही है। बुधवार की दोपहर उसके घर दो लोग मौलवी के भेष में पहुंचे और अभिषेक को ठीक करने के लिए झाड़फूंक शुरू कर दिया। भभूत देने के बहाने नीलम के गले से दो भर सोने का चेन निकाल लिया और फरार हो गए। कुछ देर बाद नीलम को जब चेन की याद आई तो उसके होश उड़ गए। घटना की जानकारी होने पर लोग दोनों मौलवी को ढूंढने लगे। पर दोनों का कहीं पता न चलने पर थाने में तहरीर दी। एसओ अहरौला अयोध्या तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है, रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed