फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   चाकूबाजी के दो और आरोपी गिरफ्तार

चाकूबाजी के दो और आरोपी गिरफ्तार

Sun, 19 Nov 2017 11:42 PM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
चाकूबाजी के दो और आरोपी गिरफ्तार
मेंहनगर। सरदारगंज गांव में बुधवार शाम हुई चाकूबाजी के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी के गिरफ्तार कर लिया। बच्चों के विवाद में हुई चाकूबाजी में जहां एक छात्र की मौत हो गई थी, वहीं दो अन्य की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। मृतक छात्र के दादा ने गांव के चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

मेंहनगर थाना क्षेत्र बरवा सागर गांव निवासी सूरज विश्वकर्मा की मेंहनगर कस्बे में लोहे की दूकान है। गत बुधवार शाम छह बजे सूरज दूकान बंद कर बाइक से घर जा रहा था। सरदारगंज गांव निवासी इंटर में पढ़ने वाले रवि चौहान (19) पुत्र ओमनरायन घर के सामने सूरज और सरदारगंज निवासी आशीष राम की बाइक में आमने-सामने की टक्कर हो गई थी। सूरज घायल हो गया। दुर्घटना होने पर रवि मौके पर पहुंचा और घायल सूरज को अस्पताल ले गया। उधर हादसे में लोगों ने आशीष की गलती बताते हुए उसे पीट दिया था। सूरज का इलाज कराने के बाद रवि उसे घर पहुंचाने चला गया। वहां से लौटते समय रास्ते में आशीष आदि ने रवि चौहान की बाइक रोककर उसे पीट दिया। पीटने वालों ने वहीं पर विकास और रवि के पड़ोसी महेश को भी बुला लिया। इसके बाद आशीष के पक्ष के लोगों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। हमले से रवि चौहान, विकास और महेश घायल हो गए। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान रवि की मौत हो गई। विकास और महेश का इलाज चल रहा है। रवि के दादा रामबचन चौहान ने मामले में नंदलाल राम, उदयहिंद राम, मुकेश और पंकज राम को नामजद किया था। पुलिस उदयहिंद और मुकेश को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। नंदलाल राम और पंकज को लखरांव पोखरे से गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आला कल्त भी बरामद हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed