फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   तीन दूकानों का ताला चटकाया

तीन दूकानों का ताला चटकाया

Sat, 11 Nov 2017 11:14 PM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
तीन दूकानों का ताला चटकाया
निजामाबाद। थाना क्षेत्र के घोरीपुर मोड़ पर स्थित तीन गुमटियों का ताला तोड़कर शुक्रवार की रात चोर 52 हजार रुपये मूल्य का सामान चुरा लिया। शनिवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ितों जावेद अहमद, अशरफ और एजाज ने थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह तीनों लोग गांव के मोड़ पर गुमटी रखकर पान और अंडा की दूकान किए हैं। शुक्रवार की रात चोर इनके गुमटियों का ताला तोड़कर जावेद की दूकान से 50 हजार रुपये मूल्य, अशरफ की दूकान से दो हजार रुपये और एजाज की दूकान का ताला तोड़े लेकिन कोई सामान नहीं ले जा सके। शनिवार की सुबह इन्हें घटना की जानकारी हुई तो चोरी गए सामानों का मिलान कर थाने में तहरीर दी। सीओ सदर मो. अकमल खां ने बताया कि घटना की रिपोर्ट अभी नहीं दर्ज है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed