फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   मारपीट में दोनों तरफ से 17 घायल

मारपीट में दोनों तरफ से 17 घायल

Thu, 20 Jul 2017 11:58 PM IST
Updated Thu, 20 Jul 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
मारपीट में दोनों तरफ से 17 घायल
लालगंज। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मसीरपुर गांव में गुरुवार की शाम मामूली से विवाद में दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हुई। इसमें दोनों तरफ से 17 लोग घायल हो गए। गांव के लोग मामले में बीच बचाव कर घायलों को सीएचसी लालगंज में भर्ती कराया। जहां सभी का इलाज हुआ।
विज्ञापन

घायल होने वालों में एक पक्ष से सोनम (17), दुर्गा 12), नन्हे (38), जूही (16), वंदना (18), रंजना (17), उषा (36), तथा दूसरे पक्ष से सोना देवी (40), रामवंती (50), शीला (25), मनीता (22), अनीता (17), मनभावती (42), शीला (50), रविंद्र (22), मनोज (19) और वीरेंद्र (30) का नाम शामिल है। यह सभी लोग देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मसीरपुर गांव के निवासी हैं। गुरुवार की शाम मामूली सी बात पर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। इनके बीच कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। जिसमें सभी घायल हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। गांव के लोग बीच बचाव कर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज में भर्ती कराया। जहां सभी का इलाज हुआ। दोनों तरफ से रिपोर्ट दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed