{"_id":"59553acf4f1c1b5b6f8b4589","slug":"91498757839-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौच करने गए युवक को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शौच करने गए युवक को मारी गोली
Updated Thu, 29 Jun 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शौच करने गए युवक को मारी गोली
सरायमीर (आजमगढ़)। थाना क्षेत्र के राजापुर सिकरौर गांव में बुधवार को बाइक सवार बदमाशों ने शौच को गए युवक को गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सरायमीर थाना क्षेत्र के राजापुर सिकरौर गांव निवासी प्रमोद (30) पुत्र फूलचंद बुधवार रात 11 बजे घर से शौच के लिए गया था। वापस लौटते समय रास्ते में बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे गोली मार दी और फरार हो गए। गोली की आवाज सुन आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े। परिजनों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल की पत्नी सुनीता ने सुजीत और सुधीर पुत्रगण मुन्नीलाल, राहुल पुत्र सुजीत, उपेंद्र पुत्र राम अवध को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। ब्यूरो