फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   मकान से तीन लाख की चोरी

मकान से तीन लाख की चोरी

Tue, 27 Jun 2017 11:39 PM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
मकान से तीन लाख की चोरी
सरायमीर (आजमगढ़)। थाना क्षेत्र के चककाजी गांव निवासी एक व्यक्ति के मकान में सोमवार की रात छत के रास्ते मकान में घुसे चोर 62 हजार रुपये नगदी सहित करीब तीन लाख रुपये का सामान चुरा लिया। मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

अंजर पुत्र इरशाद सरायमीर थाना क्षेत्र के चककाजी गांव के निवासी हैं। सोमवार को ईद के अवसर पर अंजर अपने परिवार के साथ छत पर सोए हुए थे। रात को सुनसान माहौल पाकर चोर छत के रास्ते मकान में घुसे और कमरे में रखी अटैची और बक्सा तोड़कर 62 हजार रुपये नगदी सहित तीन लाख रुपये मूल्य का आभूषण, सामान और तीन मोबाइल चुरा लिया। मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर अंजर ने सरायमीर थाने में तहरीर दी। सीओ फूलपुर एसके सिंह ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है। रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed