फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   दरोगा की पत्नी सहित दो की मौत, एक घायल

दरोगा की पत्नी सहित दो की मौत, एक घायल

Mon, 26 Nov 2018 11:07 PM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
दरोगा की पत्नी सहित दो की मौत, एक घायल
ठेकमा/बलरामपुर। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बिजरवां और बरदह थाने के ठेकमा बाजार के पास सोमवार को हुए दो सड़क हादसे में दरोगा की पत्नी सहित दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया। उसका जौनपुर जिला अस्पताल में इलाज चल रहा। मृत महिला दरोगा की पत्नी थी। वह अस्पताल में भर्ती मरीज को देखकर घर लौट रही थी। जबकि युवक अपने साथी संग बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहा था। दोनों अनियंत्रित ट्रक के नीचे आ गए थे।
विज्ञापन

जियनपुर कोतवाली के चकलालचंद इटौरा गांव की रहने वाली निशा देवी (55) हादसे में घायल रिश्तेदार को देखकर दोपहर में आटोरिक्शा से घर लौट रही थीं। बिजरवां गांव के पास आटो पहुंचा तो इसी दौरान वह आटो से छिटककर सड़क पर गिर गई। पीछे से आ रहे ट्रक ने महिला को कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। निशा का पति नेहरू प्रसाद देवरिया जेल में दारोगा के पद पर तैनात है। निशा की तीन बेटियां और एक बेटा है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ बरदह थाने के ठेकमा बाजार निवासी मिथिलेश (25) पुत्र हवलदार और केदलीपुर गांव निवासी निलेश (20) पुत्र फूलचंद के साथ बाइक से जा रहा था। बाइक मिथिलेश चला रहा था। उसने हेलमेट नहीं पहना था। ठेकमा बाजार में उसकी बाइक अनियंत्रित बाइक से टकरा गई। टक्कर लगने से मिथिलेश सड़क की तरफ गिरा जबकि निलेश बाइक के साथ पटरी की तरफ गिरकर घायल हो गया। पीछे से आ रहे ट्रक ने मिथिलेश को कुचल दिया। जिससे मौके पर ही मौत हो गई। जबकि निलेश को जौनपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां हालत गंभीर बनी हुई है। मृत मिथिलेश सात भाईयों में छठवें नंबर पर था। उसकी शादी अभी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed