फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   दो सगे भाइयों को हुआ जेल और जुर्माना

दो सगे भाइयों को हुआ जेल और जुर्माना

Wed, 15 Aug 2018 12:36 AM IST
Updated Wed, 15 Aug 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
दो सगे भाइयों को हुआ जेल और जुर्माना
आजमगढ़। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह की अदालत ने सोमवार को मारपीट किए जाने के दो आरोपी सगे भाइयों को दोषी पाते हुए एक वर्ष की कैद के साथ एक हजार रुपया अर्थदंड की सजा सुनाई। जब कि इसी मामले में दो अन्य आरोपी पूर्णमासी और ललई की दौरान मुकदमा मौत हो गई थी। घटना मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सिकठी शाह मोहम्मद गांव की है। इस मामले में सिकठी शाह मोहम्मद गांव निवासी कन्हई पुत्र सहती ने एक अप्रैल 1999 को स्थानीय थाने में अरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया कि घटना की सुबह लगभग पौने बारह बजे नाबदान की पुरानी रंजीश को लेकर गांव के सुबाष, श्यामलाल पूर्णमासी पुत्रगण भोला हरिजन और जहानागंज थाना के बरहतिया गांव निवासी रिश्तेदार ललई गाली देने लगे। मना करने पर ईट से हमला कर दिए। जिसके कारण चोटें आई। इस मामले में स्थानीय थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया। मुकदमे के परीक्षण के दौरान अभियोजन पक्ष की तरह से दो गवाह दुखंती और कन्हई परीक्षित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed