फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   करेंट लगने से मजदूर की मौत, दो झुलसे

करेंट लगने से मजदूर की मौत, दो झुलसे

Wed, 25 Apr 2018 11:28 PM IST
Updated Wed, 25 Apr 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
करेंट लगने से मजदूर की मौत, दो झुलसे
सरायमीर। थाना क्षेत्र के कमेठा गांव में बुधवार की दोपहर वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान मंडप सजाते समय करेंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि दो मजदूर गंभीर रुप से झुलस गए। उधर घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और मृत मजदूर की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
विज्ञापन

मजदूर पवन कुमार (22) पुत्र छोटेलाल सरायमीर थाना क्षेत्र के फत्तनपुर गांव का निवासी था। जबकि सिकंदर (20) पुत्र देवनाथ सरायमीर थाना क्षेत्र के पवईलाडपुर गांव और अशोक (20) पुत्र बच्चेलाल इसी थाना क्षेत्र के कोठिया गांव का है। तीनों सरायमीर थाना क्षेत्र के पवईलाडपुर बाजार में स्थित एक सजावट की दुकान पर मजदूरी करते थे। बुधवार को सरायमीर थाना क्षेत्र के कमेठा गांव निवासी रामहित यादव के घर बेटी की बारात आनी थी। जहां यह तीनों सुबह से ही मंडप और टेंट में लाइट और झालरों से सजावट कर रहे थे। दोपहर को सजावट के लिए झालर टांगते समय लोहे की पाइप ऊपर से गुजरे हाईटेंशन तार में छू गई और पाइप में करेंट उतरने से तीनों झुलस गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। जब तक लोग इन तीनों को अस्पताल ले जाने का प्रबंध करते कि पवन कुमार की मौत हो गई। जबकि सिकंदर और अशोक को क्षेत्र के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। सीओ फूलपूर रविशंकर प्रसाद ने बताया कि लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया। घटना के संबंध में अभी कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है, पुलिस को तहरीर मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed