फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   टॉप टेन भू-माफियाओं की सूची तैयार, शासन को भेजने की तैयारी

टॉप टेन भू-माफियाओं की सूची तैयार, शासन को भेजने की तैयारी

Tue, 12 Dec 2017 11:38 PM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
टॉप टेन भू-माफियाओं की सूची तैयार, शासन को भेजने की तैयारी
आजमगढ़। सरकारी जमीनों को भू-माफियाओं के चंगुल से आजाद कराने के लिए शासन ने13 दिसंबर तक जिला प्रशासन से जिले में टॉपटेन भू-माफियाओं की सूची मांगी है। प्रशासन सूची तैयार कर चुका है और शासन को भेजने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन

जिले में भूमाफियाओं के खिलाफ की गई कार्रवाई पर नजर डालें तो प्रशासन द्वारा अब तक 795.209 हेक्टेअर भूमि को भू-माफियाओं के कब्जे से खाली कराया जा चुका है। इन मामलों में प्रशासन की ओर से अब तक 76 लोगों के खिलाफ एफआईआर भी संबंधित थानों में दर्ज कराई जा चुका है। इसके अलावा 146 प्रकरणों में अभियोग पंजीकृत कर 1235.852 एकड़ भूमि को खाली कराया गया है। 542 व्यक्तियों के खिलाफ धारा 67 के तहत कार्रवाई की जा चुकी है। एक भू-माफिया को गिरफ्तार करने के साथ ही एक पर बिलरियागंज थाने में गैंगस्टर भी लगाया जा चुका है। 49 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया है और 96 की विवेचना विचाराधीन है। इसके साथ ही 82 लोगों को गुंडा एक्ट के तहत पाबंद भी किया गया है। जिले से शासन को भेजे जाने वाली टाप टेन भू-माफियाओं द्वारा कब्जा की गई भूमि और उनकी मालियत पर नजर डालें तो इनके द्वारा कुल 136.351 हेक्टेअर भूमि पर कब्जा किया गया था। जिसकी मालियत लगभग 55 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

00000
प्रशासन द्वारा तैयार की गई सूची
रुदी, ज्योत्सनेंद्र, जयचंद, अरविंद, भानू प्रताप, रामअधार, राजप्रताप, विरेंद्र, सूर्यनाथ, तेजबहादुर, राजनेत, भानूप्रताप, राणाप्रताप, अवधेश, गुड्डन, मनोज, शशिकांत, लालमनि, विरेंद्र, प्रेमशीला, अंकित, रामकुंवर, शशिकांत, रिजवान खालिक, सोफियान खालिक, कामरान खालिक, इमरान खालिक, सुल्तान खालिक, एहसान खालिक, एहतेशाम खालिक, गुफरान खालिक, पतिराम, रामजीत, रामधारी, श्यामधारी, बुल्लू, रामधनी, शिवधनी, दूधनाथ, रामनरेश, बुधिराज, कैलाश, हरिश्चंद्र, बंशराज, शिवपूजन, रामहित, रईस अहमद, सफीउद्दीन, एकराम, असलम, बहरूल आलम, मुमताज, मेहदीहसन, मोतीलाल, शकील अहमद, अनीस अहमद, फुरकान अहमद, नोमान अहमद, जव्वाद, अब्दुल वाकी, परदेशी, रामसिंगार, चंद्रमा, रामजीत, रामजनम, हवलदार, प्रह्लाद, रामधनी, छन्नू, सकलदीप, पटेल पूर्व माध्यमिक विद्यालय रानी पुर रजमो, फौजदार ङ्क्षसह, अब्दुल समद, बदरूद्दीन, इलियास, मंजूर अहमद को प्रशासन ने टापटेन की सूची में भू-माफिया चिह्नित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपना अतिक्रमण नहीं हटा पा रहा तहसील प्रशासन
आजमगढ़। शासन ने सख्त निर्देश देकर अवैध अतिक्रमण को हटाने का निर्देश दिया है। इसके क्रम में जहां सभी तहसीलों के अधिकारी अवैध अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध कार्रवाई कर रहे। वहीं लालगंज तहसील प्रशासन जहां अपने गेट पर हुए अतिक्रमण को नहीं हटवा पा रहा तो क्षेत्र की क्या समस्या निपटाएगा। इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। तहसील गेट पर हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए पूर्व में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष भी एसडीएम से मांग कर चुके हैं। बावजूद इसके अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

बता दें कि लालगंज बाजार में ही तहसील मुख्यालय है। बाजार के दूकानदार जहां सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण कर पैदल चलने वालों के लिए मुसिबत और जाम का कारण बन रहे। वहीं तहसील गेट के दोनों तरफ दूकानदारों का अवैध अतिक्रमण है। इन दूकानों पर बैठकर भूमाफिया और जालसाज किस्म के लोग धोखाधड़ी का काम करते हैं। यहीं पर तहसील के कर्मचारियों का भी अड्डा है। जहां से दलाल और कर्मचारी दोनों मिलकर किसी साजिश को अंजाम देते हैं। इसका खामियाजा बाद में प्रशासन और आमजन को भुगतना पड़ता है। तहसील गेट के दोनों तरफ हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए दी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष लालजी सिंह ने भी एसडीएम को लिखित और मौखिक शिकायत किए थे। बावजूद इसके अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि तहसील प्रशासन जब अपने गेट पर हुए अतिक्रमण को नहीं हटवा पा रहा तो वह क्षेत्र में भूमाफियाओं के विरुद्ध क्या कार्रवाई करेगा। इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। इस संबंध मेें एसडीएम लालगंज अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि तहसील नगर पंचायत में आती है। नगर पंचायत में नई सरकार गठित हो गई है। इसलिए जो भी कार्रवाई करनी है वह नगर पंचायत के अधिकारी तय करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed