फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   आज कब्र से निकलेगी फौजिया की लाश

आज कब्र से निकलेगी फौजिया की लाश

Sat, 02 Dec 2017 11:54 PM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
आज कब्र से निकलेगी फौजिया की लाश
आजमगढ़। बहुचर्चित फौजिया हत्याकांड पर से परदा हटाने के लिए आज कब्र से उसकी लाश को बाहर निकाल पुलिस पोस्टमार्टम करवाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि सरायमीर थाना क्षेत्र के संजरपुर गांव निवासी हामीद संजरी ने 22 नवंबर को शहर कोतवाली में हत्या और सबूत नष्ट करने की धारा में केस दर्ज कराया। इसमें उलेमा काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आमिर रशादी उनके भाई हसन अम्मार सहित तीन लोगों को आरोपित किया है। हामीद संजरी का आरोप है कि बीते अक्तूबर माह में आरोपीगण उसकी साली फौजिया की हत्या कर उसकी लाश को गायब कर दिया। उधर उलेमा काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आमिर रशादी और उनके घर वालों पर केस दर्ज होने से राजनीति गरमा हुई है और पार्टी इसे राजनीतिक षड्यंत्र बता रही है। शुक्रवार को मतगणना कराने के बाद रविवार को डीएम चंद्रभूषण के निर्देश पर शहर कोतवाली पुलिस फौजिया की लाश को कब्र खोदकर बाहर निकलवाकर उसका पोस्टमार्टम कराएगी। एसपी अजय कुमार साहनी ने बताया कि फौजिया की पीएम रिपोर्ट में मौत का जो भी कारण स्पष्ट होगा। उसके तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed