फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   आज एडीजी करेंगे वार्षिक मुआयना

आज एडीजी करेंगे वार्षिक मुआयना

Mon, 07 Jan 2019 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
आज एडीजी करेंगे वार्षिक मुआयना
आजमगढ़। एडीजी वाराणसी जोन पीबी रामाशास्त्री मंगलवार को जिले में वार्षिक मुआयना करने आने वाले हैं। एडीजी के कार्यक्रम से एक दिन पूर्व सोमवार को पूरा महकमा कार्यक्रम को सफल बनाने के ल
विज्ञापन
िए एड़ीचोटी का जोर लगाए हुए थे। अधिकारी और कर्मचारी पूरी कोशिश में थे कि कहीं से कोई चूक न रह जाए।
मंगलवार को दिन में करीब 11 बजे एडीजी पहुंचेंगे। जिले में पुलिस लाइन, एसपी आफिस का मुआयना करने के बाद जिले के किसी एक थाने का मुआयना करेंगे। इसको देखते हुए विभाग की तरफ से जीयनपुर कोतवाली और तरवां थाने का चयन किया गया है। इन थानों की समीक्षा से पूर्व ही सोमवार की शाम को अधिकारी इन थानों पहुंचकर साफ-सफाई, अभिलेखों का रखरखाव आदि को जहां दुरुस्त कराया। वहीं लंबित मुकदमों आदि का गहना से निरीक्षण कर उन्हें दुरुस्त कराया। वहीं चार दिन पूर्व एसपी के मुआयना के दौरान पुलिस लाइन परिसर में मौजूद पुलिस का जो सायरन बच नहीं रहा था। उसे भी दुरुस्त करा दिया गया। मुआयना से ठीक एक दिन पहले पुलिस लाइन परिसर को चमका दिया गया है। एसपीसिटी कमलेश बहादुर ने बताया कि वार्षिक मुआयना की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

आशीष तिवारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed