फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   बाइक की चपेट में आकर वृद्ध की मौत

बाइक की चपेट में आकर वृद्ध की मौत

Wed, 26 Dec 2018 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
बाइक की चपेट में आकर वृद्ध की मौत
बलरामपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के जीयनपुर कोठरवा गांव के पास सोमवार की देर शाम तेज रफ्तार बाइक सवार ने पैदल घर जा रहे वृद्ध को टक्कर मार दी। इस हादसे में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। जीयनपुर कोठरवा गांव निवासी 70 वर्षीय बलिराम यादव किसान था। सोमवार की शाम वह बाजार से पैदल ही घर लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दिया। इस हादसे में बलिराम गंभीररुप से घायल हो गया। घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल वृद्ध को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराए जहां उपचार के कुछ ही देर बाद उसने दम तोड़ दिया। मृतक दो पुत्र व एक पुत्री का पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed