{"_id":"5c0ffd71bdec22414a2b01c7","slug":"71544551793-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे को लाखों का चूना लगाने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे को लाखों का चूना लगाने वाला गिरफ्तार
Updated Wed, 12 Dec 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। रेलवे स्टेशन पर स्थित टिकट घर से सांसद के नाम पर रेलवे के प्रथम श्रेणी का टिकट बुक कराने वाले आरोपी सोमवार को आरपीएफ पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पूछताछ और जांच पड़ताल के दौरान पता चला कि वह पंजाब कांग्रेस सांसद का गुप्त कोड टिकट बुक कराने में इस्तेमाल करता था। ट्रेन की प्रथम श्रेणी कोच में अपने दो से तीन लोगों के साथ देश के अन्य हिस्सों का सफर कर विभाग को लाखो रुपये का चुना लगा चुका है। मंगलवार को आरपीएफ ने गिरफ्तार जालसाज का रेलवे के वाराणसी कोर्ट के लिए चालान कर दिया। आरपीएफ थाना प्रभारी मिर्जा राशिद बेग के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी अनुज कुमार मिश्रा (62) है। वह बिहार के रोहतास जिले के सासाराम का निवासी है। अपने को क्षेत्र का पूर्व सांसद बताता है। आरपीएफ थाना प्रभारी के मुताबिक अनुज सोमवार को आजमगढ़ आरक्षण केंद्र पर टिकट बुक कराने पहुंचा। आजमगढ़ से कानपुर तक का टिकट वह सुधीर कुमार के नाम का बुक करा रहा था। अनुज के द्वारा सांसदों का दिया गया गुप्त कोड पूछने पर वह 327 नंबर बताया। जांच के दौरान पता चला कि यह कोड पंजाब प्रदेश के कांग्रेस सांसद एसएस चौधरी का है। इसी शक के आधार पर अनुज कुमार मिश्रा को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई तो उसके पास से दो और टिकट बुक कराने के लिए पर्ची मिली। जिसमें पटना से दिल्ली के लिए अपना और मऊ से कानपुर के लिए किसी मंजला के नाम का फार्म भरा हुआ मिला। पूछताछ के दौरान अनुज कुमार मिश्रा ने बताया कि वह वर्षों से इस तरह से ट्रेन में सफर कर रहा है। अक्सर प्रथम श्रेणी में सफर के दौरान उसके पास दो या तीन लोग सफर करते थे। वह शताब्दी, राजधानी सहित अन्य सुपरफास्ट ट्रेनों में सफर कर चुका है। आरपीएफ प्रभारी ने बताया कि मंगलवार को आरोपी अनुज कुमार मिश्रा के विरुद्ध केस दर्ज कर उसका वाराणसी के रेलवे कोर्ट के लिए चालान कर दिया गया।
विज्ञापन