फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   शटर तोड़कर दुकान से सात लाख की चोरी

शटर तोड़कर दुकान से सात लाख की चोरी

Tue, 16 Oct 2018 11:53 PM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
शटर तोड़कर दुकान से सात लाख की चोरी
मार्टीनगंज। दीदारगंज थाना क्षेत्र के मार्टीनगंज बाजार में स्थित एक मोबाइल की दुकान का शटर तोड़कर सोमवार की रात भीतर घुसे चोर दो लाख रुपये नगदी सहित करीब सात लाख रुपये मूल्य का सामान चुरा लिया। मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही। पीड़ित अतुल यादव पुत्र रामचेत दीदारगंज थाना क्षेत्र के वनगांव का निवासी है। वह मार्टीनगंज बाजार में मोबाइल की होलसेल दुकान किया है। सोमवार की रात अतुल अपनी दुकान बंद कर घर चला गया। रात को सुनसान माहौल पाकर चोर शटर तोड़कर भीतर घुसे। अंदर से दो लाख रुपये नगद और पांच लाख रुपये मूल्य की नई मोबाइल, सीसीटीवी कैमरा, हार्ड डिस्क आदि चुरा लिया। मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर अतुल भागकर मौके पर पहुंचा। इस दौरान उसे पता चला कि दुकान के अंदर तक किसी चार पहिए वाहन का निशान थे। बाजार में एक बोलेरो गाड़ी खड़ी थी। जिसके पीछे रस्सी बंधी हुई थी। गाड़ी के पीछे पेंट का निशान था। पेंट का निशान अतुल की दुकान के शटर से मिलता-जुलता था। घटना की सूचना मिलने पर एसओ दीदारगंज राजकुमार सिंह मौके पर पहुंचे। शक के आधार पर बोलेरो को अपने कब्जे में ले लिया। मामले की जांच की जा रही। घटना की जानकारी होने पर एसपी रविशंकर छवि ने पांच दिन के भीतर खुलासा का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed