फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   पशु तस्करों ने दो सगे भाईयों को पीटा

पशु तस्करों ने दो सगे भाईयों को पीटा

Wed, 18 Apr 2018 11:24 PM IST
Updated Wed, 18 Apr 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
पशु तस्करों ने दो सगे भाईयों को पीटा
जहानागंज। थाना क्षेत्र के भुजहीं गांव में मंगलवार की रात करीब ढाई बजे पिकअप सवार पशु तस्करों ने पीछा कर रहे बाइक सवार दो सगे भाइयों को लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया। परिवार के लोगों ने घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज करा रहे हैं। घायल की तहरीर पर पुलिस अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

घायलों में अशोक राम (35) और उसका भाई विद्या सागर (26) जहानागंज थाना क्षेत्र के करउत गांव के निवासी हैं। मंगलवार की रात करीब दो बजे पिकअप सवार पशु तस्कर पहुंचे और दो बकरियां चुराकर गाड़ी में लाद लिया। इसके बाद वे भैंस को खूंटे से खोलकर पिकअप पर लादने ले जा रहे थे। तभी भैंस रंभाती हुई सिवान की तरफ भागने लगे। इसपर अशोक का परिवार जग गया। लोगों के जागने पर पिकअप स्टार्ट कर तस्कर भागने लगे। इस दौरान अशोक और उसका भाई विद्या सागर बाइक से तस्करों का पीछा करने लगे। भुजहीं मोड़ के पास पिकअप सवारों ने गाड़ी रोक दी और इन दोनों भाइयों पर लाठी-डंडे से टूट पड़े और घायल कर फरार हो गए। उधर गांव के अन्य लोग इन दोनों की तलाश में पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। घायलों को स्थानीय डाक्टर के यहां इलाज के लिए भर्ती कराया गया। घटना के संबंध में अशोक ने थाने में तहरीर दी है। सीओ सदर मो. अकमल खां ने बताया कि अज्ञात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed