फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   जांच के बाद कोटे की सात दूकानें निलंबित

जांच के बाद कोटे की सात दूकानें निलंबित

Fri, 13 Oct 2017 11:07 PM IST
Updated Fri, 13 Oct 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
जांच के बाद कोटे की सात दूकानें निलंबित
आजमगढ़। नियम के विरुद्ध राशन वितरण के आरोप में आजमगढ़ और मुबारकपुर नगर पालिका की तीन, जीयनपुर और अजमतगढ़ नगर पंचायत के चार दूकानों को निलंबित कर दिया गया। जबकि राशन की कालाबाजारी करने के आरोप में आठवें कोटेदार के विरुद्ध मेंहनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। शुक्रवार को जिला पूर्ति कार्यालय से की गई इस कार्रवाई से अन्य धांधली करने वाले कोटेदारों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

जिलापूर्ति अधिकारी देवमणि मिश्रा की तरफ से जारी किए गए आदेश के तहत जिन कोटेदारों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। उसमें आजमगढ़ नगर पालिका के दो कोटेदार रोहित कुमार और गोपालजी बरनवाल जबकि मुबारकपुर नगर पालिका के शहनाजबानो का नाम शामिल है। जबकि अजमतगढ़ नगर पंचायत के सोनमती और विजयलक्ष्मी देवी, जीयनपुर नगर पंचायत के संगीता सिंह और सुभाषचंद्र यादव का नाम शामिल है। डीएसओ ने बताया कि शासन के आदेश पर नगर पालिका और नगर पंचायत के सभी पात्रों का आधार कार्ड लिंक कर दिया गया है। राशन उन्हीं को देना है जिनका कार्ड आनलाइन शो कर रहा। लेकिन यह सभी कोटेदार क्षेत्र के उन लोगों को भी राशन बांट दिए जिनका कार्ड लिंक नहीं हुआ है। इनके रजिस्टर में पात्रों को कम और ज्यादा भी राशन देना दर्शाया गया है। कार्ड धारकों की शिकायत पर इस पूरा मामले की जांच करवाई गई। दस अक्तूबर को पूर्ति निरीक्षकों की जांच रिपोर्ट आने के बाद शुक्रवार को इनके विरुद्ध कार्रवाई की गई। इसीक्रम में मेंहनगर थाना क्षेत्र के रोशनपुर गांव के कोटेदार रामअवतार पर आरोप है कि यह सरकारी गल्ले की कालाबाजारी करते हैं। डीएम के निर्देश पर इस पूरे मामले की जांच करवाई गई। डीएम के निर्देश पर रामअवतार के विरुद्ध मेंहनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने का निर्देश पूर्ति निरीक्षक मेंहनगर को दिया गया।
विज्ञापन

000
कोट
चेतावनी देने के बाद भी कोटेदार अपनी आदतों में सुधार नहीं ला रहे। लापरवाही बरतने वाले आठ कोटेदारों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। जो आदत में सुधार नहीं लाएगा। उसके विरुद्ध कार्रवाई का सख्त निर्देश दिया गया है। -चंद्रभूषण सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed