फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   संदिग्ध के पकड़े जाने पर मचा रहा हड़कंप

संदिग्ध के पकड़े जाने पर मचा रहा हड़कंप

Wed, 20 Feb 2019 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध के पकड़े जाने पर मचा रहा हड़कंप
आजमगढ़। शहर में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक संदिग्ध के तौर पर पकड़ा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे पकड़ कर शहर कोतवाली ले आई जहां घंटों उससे आईबी, एसओजी व पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने पूछताछ की। पकड़ा गया व्यक्ति प्रथम दृष्टया संदिग्ध नहीं मिला है। उसके बाद भी पुलिस प्रशासन उससे पूछताछ में जुटी हुई है।
विज्ञापन

बुधवार को पुरानी कोतवाली तिराहे के पास चार युवक जामा मस्जिद की तरफ से भागते हुए पहुंचे। यहां से एक तकिया, दूसरा दलालघाट और दो चौक की तरफ भागने लगे। इन्हें भागता देख स्थानीय लोगों ने इन्हें दौड़ा लिया। इस बीच चौक की तरफ भाग रहे दो युवकों में एक गली में घुसा जो गली आगे से बंद थी और वो लोगों की गिरफ्त में आ गया। पकड़े जाने के बाद युवक यहां-वहां बैग रखने की बात करने लगा। इस पर लोगों ने उसे संदिग्ध समझ उसकी पिटाई शुरू कर दी और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पकड़े गए युवक को अपनी कस्टडी में लेकर कोतवाली ले आई। आईबी, एसओजी के साथ ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी कोतवाली पहुंच गए। घंटों उससे पूछताछ की गई। युवक के पास से आधार व पैन कार्ड के अलावा कुछ भी बरामद नहीं हुआ। पकड़ा गया युवक मोहम्मद नईम पुत्र मियां जान निवासी शाहपुर पीपलसना थाना भोजपुर जिला मुरादाबाद का रहने वाला है। पूछताछ में उसने बताया कि वो फेरी वाला है। फिलहाल पुलिस उसे कस्टडी में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed