फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर छात्रा की मौत

ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर छात्रा की मौत

Fri, 07 Dec 2018 11:43 PM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर छात्रा की मौत
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के लुचुई खांड़ गांव में शुक्रवार की शाम को नहर पुल के पास ईंट लदे ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर साइकिल सवार छात्रा की मौत हो गई। घटना के समय वह कालेज से घर लौट रही थी। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीणों ने ट्रैक्टर ट्राली समेत चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। छात्रा की लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दी गई। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के चौको खुर्द गांव निवासी वैशाली वर्मा (19) पुत्री सुरेंद्र तीन भाई और तीन बहनों में सबसे बड़ी थी। वह क्षेत्र के ब्रह्मपुर गांव में स्थित एक पीजी कालेज में बीए भाग दो की छात्रा थी। उसके पिता चौक बाजार में साइकिल बनाने की दुकान किए हैं। पढ़ने में तेज वैशाली को आगे की पढ़ाई कराने के लिए उसके पिता सुरेंद्र काफी मेहनत करता था। शुक्रवार की शाम को वैशाली कालेज की छुट्टी होने पर अपनी साइकिल से घर लौट रही थी। जैसे ही वह वैशाली लुचुई गांव में स्थित नहर शारदा सहायक खंड 32 के पुल पर पहुंची कि सामने से ईट लदा ट्रैक्टर ट्राली जा रहा था। पुल ऊंचा होने की वजह से ट्रैक्टर ट्राली पर लदा ईंट का बोझ संभाल नहीं पाया और पुल से पीछे की तरफ आने लगा। इस दौरान पीछे खड़ी वैशाली के ऊपर ट्राली का पहिया चढ़ गया। इससे कुचलकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर भागने लगा। गांव के लोग उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। गांव वालों ने चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। वैशाली की लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed