{"_id":"5c0566febdec22416c13e2bf","slug":"61543857918-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार फूंकने वालों पर भी दर्ज हुआ मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार फूंकने वालों पर भी दर्ज हुआ मुकदमा
Updated Mon, 03 Dec 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के डिघवनिया मझौवा गांव में रविवार की दोपहर हुई घटना के संबंध में दूसरे पक्ष से भी देर शाम को रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मारपीट में घायल मुरली की मां अनीता राय ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपियों पर हत्या के प्रयास, घर में घुसकर तोडफ़ोड़ और आगजनी करने का आरोप है। पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही। उधर घटना के बाद से ही ज्यादातर लोग घर छोड़कर फरार हैं।
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के ढिघवनिया मझौवा गांव निवासी अनीता राय पत्नी श्रीराम की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गांव के अमित यादव, शिवानंद, राजू, संजय, नरसिंह, श्याम, अनिल, रामजीत, गुड्डू, सुड्डू, सर्वेश को आरोपित किया है। अनीता का आरोप है कि इन लोगों ने रविवार की दोपहर उसके घर में घुसकर बेटा, बेटी को लात, घूसों से मारपीटकर घायल कर दिया, तोडफ़ोड़ करते हुए उसकी कार में आग लगाकर हत्या करने के उद्देश्य से फायर किया। संयोग रहा कि गोली बगल से निकल गई।
बता दें कि शनिवार को शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर अमित आदि और मुरली आदि के बीच विवाद हुआ था। रविवार की दोपहर उसी विवाद के चलते पुन: दोनों पक्षों में मारपीट और फायरिंग होने लगी। मारपीट होने में दोनों तरफ से कुल तीन लोग घायल हो गए। साथ ही एक व्यक्ति की कार में आग लगा दिया गया। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल हो गया था। हालांकि पुलिस किसी तरह से हालात पर काबू पा लिया। घटना के संबंध में पहले अमित की तरफ से राजीव यादव ने तहरीर देकर विपक्ष के मुरली राय, राजीव राय, अजीत राय और गुड्डू राय के विरुद्ध मारपीट, हत्या के प्रयास और धमकी देने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जबकि इसी मामले में दूसरे पक्ष से अनीता राय ने केस दर्ज कराया। सीओ सगड़ी सुधाकर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।