फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   मुनीब से 1.47 लाख छीनकर भागे बदमाश

मुनीब से 1.47 लाख छीनकर भागे बदमाश

Wed, 10 Oct 2018 11:52 PM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
मुनीब से 1.47 लाख छीनकर भागे बदमाश
आजमगढ़। महराजगंज थाना क्षेत्र के मोलनापुर गांव के पास मंगलवार की शाम चार बजे एक बाइक पर सवार तीन बदमाश पहुंचे और आटोरिक्शा में बैठे एक मुनीम से 1.47 लाख रुपये छीनकर फरार हो गए। दिन दहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना के संबंध में मुनीम ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित लक्ष्मी यादव पुत्र विक्रम शहर कोतवाली क्षेत्र के मोजरापुर गांव का निवासी है। वह शहर में स्थित राहुल इंटर प्राइवेज फ्लावर मील का मुनीम है। मंगलवार को लक्ष्मी यादव बिलरियागंज थाना क्षेत्र के भीमवर बाजार सहित अन्य दुकानदारों के यहां से तगादा कर महराजगंज बाजार जा रहा था। जैसे ही वह महराजगंज थाना क्षेत्र के मोलनापुर गांव के पास पहुंचा कि पीछे से एक बाइक पर सवार तीन बदमाश पहुंचे। बदमाश आटोरिक्शा रोकवाकर आटो में बैठे लक्ष्मी यादव के पास मौजूद 1.47 लाख रुपये छीनकर फरार हो गए। घटना के संबंध में लक्ष्मी ने तत्काल इसकी सूचना अपने मालिक और पुुलिस को दी। पुलिस लक्ष्मी यादव की तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध केस दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई है। सीओ सगड़ी सुधाकर सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर ली गई है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed