फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   दो माह में प्रधानी छोड़ो, नहीं तो दुनिया छोड़ दोगे

दो माह में प्रधानी छोड़ो, नहीं तो दुनिया छोड़ दोगे

Thu, 22 Feb 2018 12:24 AM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
दो माह में प्रधानी छोड़ो, नहीं तो दुनिया छोड़ दोगे
आजमगढ़। महराजगंज थाना क्षेत्र के बौढिय़ा गांव के एक पूर्व प्रधान और उसके गुर्गों ने प्रधानपति को धमकी दी है कि दो माह के भीतर प्रधानी से त्यागपत्र देकर सीट छोड़ दो, वर्ना हमारे लोग तुम्हें दुनिया छुड़ा देंगे। बदमाशों की धमकी से भयभीत प्रधानपति सहित गांव के तमाम लोग बुधवार को एसपी से मिलकर कार्रवाई की गुहार लगाई। साथ ही कार्रवाई न होने पर उग्र प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

पीड़ित आशुतोष चौबे महराजगंज थाना क्षेत्र के बौढिय़ा (रकबा) गांव के निवासी हैं। आशुतोष चौबे की पत्नी रंभा देवी वर्तमान समय में ग्राम प्रधान हैं। गांव वालों का आरोप है कि उनके गांव का एक पूर्व प्रधान मनबढ़ और दबंग है। अपने लोगों के साथ उसने सात नवंबर 2016 को आशुतोष चौबे के घर में घुसकर उसके चाचा को पीटकर गले से चेन, मोबाइल आदि लूट ले गए। साथ ही असलहे से अंधाधुंध हवाई फायरिंग किया। घटना के संबंध में थाने पर सूचना देने के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं की। अब वह प्रधानपति आशुतोष चौबे को धमकी दे रहे कि दो माह के भीतर पत्नी से इस्तीफा दिलवाकर प्रधान की कुर्सी छोड़ दो, वर्ना हमारे लोग तुम्हें दुनिया छुड़ा देंगे। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed