{"_id":"597a36814f1c1b7c5a8b4a3b","slug":"61501181569-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो स्थाई और 36 अस्थाई अतिक्रमण पर चला बुलडोजर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो स्थाई और 36 अस्थाई अतिक्रमण पर चला बुलडोजर
Updated Fri, 28 Jul 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ (ब्यूरो)। प्रशासन और नगरपालिका की ओर से अतिक्रमण के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान गुरुवार को भी जारी रहा। गुरुवार को टीम ने गिरजाघर चौराहे से लेकर शारदा तिराहे तक अतिक्रमण को हटाया। प्रशासन की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा।
बताते चलें कि शहर में लगने वाले जाम से लोगों को मुक्ति दिलाने के लिए प्रशासन और नगरपालिका द्वारा संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाने का कार्य किया जा रहा है। गुरुवार को एडीएम प्रशासन लवकुुश त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम ने सिविल लाइन स्थित पंचदेव मंदिर से अतिक्रमण को हटाना शुरू किया। यहां से अतिक्रमण हटाने के बाद टीम ने दिवानी न्यायालय गेट, गिरजाघर चौराहा, प्राइवेट बस स्टैंड, ठंडी सड़क से लेकर शारदा तिराहे तक अतिक्रमण को हटाया। इस दौरान दो स्थाई और 36 अस्थाई अतिक्रमण को जेसीबी मशीन के सहारे हटाया। प्रशासन की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा हुआ था। लोग अपने सामानों केे स्वयं ही हटाने में जुटे हुए थे। इस मौके पर नायब तहसीलदार ओपी त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका दिनेश चंद्र विश्वकर्मा, नगरपालिका के जेई आदि मौजूद थे।