{"_id":"5c869f7abdec22142d5e3a61","slug":"51552326522-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां-बाप ने लिया बहन का पक्ष, भाई ने दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहानागंज। महुआ गांव में रविवार की शाम किसी बात को लेकर भाई-बहन आपस में झगड़ा कर रहे थे। इस पर मां बाप ने बेटी का पक्ष लेकर बेटे को डांट दिया। इतनी सी बात से नाराज होकर बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
विज्ञापन
मृत किशोर अमन सिंह (16) पुत्र बृजभान जहानागंज थाना क्षेत्र के महुआ गांव का निवासी था। अमन कक्षा नौ में था। इकलौता बेटा होने की वजह से सभी अमन सिंह को ज्यादा दुलार करते थे। रविवार को किसी बात से नाराज होकर अमन सिंह अपनी बड़ी बहन से झगड़ा कर रहा था। इस दौरान मां-बाप बहन का पक्ष लेते हुए अमन सिंह को डांट दिया। यह बात अमन को नागवार लगी। रात को भोजन करने के बाद जब सभी सोने चले गए तब अमन ने पंखे के सहारे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सोमवार की सुबह जब वो काफी देर तक अपने कमरे से नहीं निकला तब घरवालों को शक हुआ। दरवाजा खोला गया तो वो पंखे के सहारे लटकता मिला। बेटे की मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल था। पड़ोसियों का कहना था कि अमन सभी का दुलारा था। उसकी हर जिद पूरी की जाती थी। अमन के इस कदम से परिवार रिश्तेदार ही नहीं पड़ोसी भी सकते में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।