{"_id":"5b69dea14f1c1bde6d8b6c40","slug":"51533664929-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेडख़ानी का विरोध करने पर फूंक दी मड़ई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेडख़ानी का विरोध करने पर फूंक दी मड़ई
Updated Tue, 07 Aug 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। पवई थाना क्षेत्र में मनबढ़ों ने छेड़खानी का विरोध करने पर युवती की मड़ई फूंक दिया। वहीं कप्तानगंज और तरवां थाना क्षेत्र में घर के भीतर घुसकर महिलाओं को पीटकर घायल कर दिया। साथ ही उनके कपड़े आदि भी फाड़ दिया गया। घटना के संबंध में केस दर्ज कर पुलिस शांत है।
सोमवार को पवई थाने में केस दर्ज कराने वाला युवक पवई थाने के एक गांव का निवासी है। उसने अंबेडकर नगर जिले के जैतपुर थाने के भुजकी गांव निवासी वीरेंद्र गुप्ता को आरोपित किया है। पीड़ित के मुताबिक उसके मामा का घर पवई थाने में अंबेडकर नगर जिले के बार्डर से सटा हुआ है। घर पर कोई पुरुष सदस्य नहीं रहता। जिसका फायदा उठाते हुए वीरेंद्र मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजकर परेशान करता है। 26 जून की रात करीब दस बजे घर पहुंचकर मामा की बेटी के साथ छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर पीटा और मड़ई जला दिया। जिससे परिवार के लोग दहशत में हैं। इसीक्रम में तरवां थाना क्षेत्र के रहने वाली महिला ने गांव के दुर्ग विजय पासवान और कप्तानगंज थाने की रहने वाली महिला ने गांव के फूलबदन यादव सहित चार लोगों को आरोपित किया है। पीड़िताओं का आरोप है कि छेड़खानी का विरोध करने पर आरोपी घर में घुसकर पीटकर घायल कर दिया। साथ ही कपड़े फाड़ दिया। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।