फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   फांसी लगाकर आटो चालक ने दी जान

फांसी लगाकर आटो चालक ने दी जान

Thu, 31 May 2018 12:36 AM IST
Updated Thu, 31 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
फांसी लगाकर आटो चालक ने दी जान
लाजहानागंज। थाना क्षेत्र के बड़हलगंज गांव में मंगलवार की रात कमरे में पंखे से फांसी लगाकर आटो रिक्शा चालक ने आत्महत्या कर ली। वह बेटी की शादी के लिए लिए गए कर्ज को लेकर परेशान था। घटना के संबंध में अभी कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है ना ही घर वालों ने कोई आरोप ही लगाया है।
विज्ञापन

जहानागंज क्षेत्र के बड़हलगंज गांव निवासी राजेश कुमार (40) पुत्र बांकेलाल दो बेटियों और तीन बेटों का पिता था। ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। राजेश ने कुछ दिन पूर्व बेटी की शादी के लिए स्वयं सहायता समूह से 50 हजार रुपये उधार लिए थे। लेकिन उधार न चुका पाने से वह काफी परेशान था। उधर कर्ज देने वाले उससे बार-बार तगादा कर रहे थे। ऐसे में वह काफी दबाव में था। मंगलवार की रात खाना खाकर राजेश सोने चला गया। रात में किसी वक्त उसने पंखे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। भोर में उसकी पत्नी ने शव देखकर पुलिस और आसपास के लोगों को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने राजेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजवा दिया। इस बावत सीओ सदर मो. अकमल खां ने बताया कि लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed