फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   पूर्व विधायक के भाई व पुत्र समेत आठ पर मुकदमा

पूर्व विधायक के भाई व पुत्र समेत आठ पर मुकदमा

Fri, 04 May 2018 11:52 PM IST
Updated Fri, 04 May 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
पूर्व विधायक के भाई व पुत्र समेत आठ पर मुकदमा
सगड़ी। विस क्षेत्र सगड़ी के पूर्व विधायक मलिक मसूद के भाई समेत परिवार के आठ लोगों के खिलाफ गुरुवार को जीयनपुर कोतवाली में एससी/एसटी एक्ट के साथ ही मारपीट और गाली गलौज करने की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया। जीयनपुर कस्बा निवासी अरविंद कन्नौजिया पुत्र स्व. चंद्रधारी कन्नौजिया ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को दी तहरीर में अरविंद का आरोप है कि पूर्व विधायक मलिक मसूद के भाई मलिक शाहिद परिवार के आठ सदस्यों के साथ 29 अप्रैल की रात उसके घर में घु़स आये और उसकी पत्नी गीतांजलि और मां बासमती को मारने पीटने के साथ ही जानमाल की धमकी भी दी। इस दौरान हमलावरों ने गाली-गलौज भी किया। कोतवाल देवानंद ने बताया कि अरविंद कन्नौजिया की तहरीर पर पूर्व विधायक के भाई मलिक शाहिद, शहाम पुत्र मलिक शाहिद, सुल्तान पुत्र मलिक मसूद, कासिफ पुत्र मलिक मसूद, वकास पुत्र मलिक जफर, मलिक शाहिद पुत्र इस्तेयाक, रईस पुत्र इनामुल्ला, नैमुल्ला पुत्र इनामुल्ला, हैशम पुत्र मलिक खलिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed