फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   अगवा किशोरी से फार्म पर गैंगरेप

अगवा किशोरी से फार्म पर गैंगरेप

Tue, 06 Mar 2018 12:04 AM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
अगवा किशोरी से फार्म पर गैंगरेप
कंधरापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक मार्च की रात गांव के तीन युवकों ने बरामदे में सो रही किशोरी (17) को अगवा कर सिवान में स्थित मुर्गा फार्म पर ले जाकर गैंगरेप किया। पीड़ित परिवार पर दो दिनों तक सुलह का दबाव बनाया गया। तीसरे दिन रविवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल मुआयना के लिए भेजा। साथ ही दो आरोपियों सोनू राय व राहुल राम को गिरफ्तार कर लिया। तीसरे की तलाश जारी है।
विज्ञापन

पीड़िता के घर वालों ने बताया कि एक मार्च की रात वह भोजन करके बरामदे में सोई हुई थी। रात करीब साढ़े बारह बजे गांव के सोनू राय, राहुल राम सहित तीन लोग किशोरी के दरवाजे पर पहुंचे और उसे गांव के सिवान में स्थित मुर्गा फार्म पर ले जाकर उससे गैंगरेप किया। लोग उसे क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में ले गए। उधर आरोपी गांव के होने की वजह से सुलह का दबाव बनाने लगे। चार मार्च की शाम घर वालों ने कंधरापुर थाने में तहरीर दी। पुुलिस ने केस दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल मुआयना के लिए भेजवा दिया। सीओ सिटी सच्चिदानंद ने बताया कि केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया गया। तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed