{"_id":"5988aa2b4f1c1b090f8b470a","slug":"51502128683-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज में बोलेरो न मिलने पर कर रहे प्रताड़ित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज में बोलेरो न मिलने पर कर रहे प्रताड़ित
Updated Mon, 07 Aug 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के मकदुमपुर और देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कटघर लालगंज निवासी दो महिलाओं ने रविवार को संबंधित थाने में दहेज उत्पीडन की रिपोर्ट दर्ज कराई। एक महिला का आरोप है कि दहेज में बोलेरो न मिलने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे। वहीं दूसरी महिला का आरोप है कि आरोपीगण उसे तरह-तरह की यातनाएं दे रहे हैं। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
अहरौला थाने में केस दर्ज कराने वाली महिला अलीजाबानो पुत्री आश मोहम्मद है। वह अहरौला थाने के मकदुमपुर गांव की रहने वाली है। उसने अहरौला थाने के बजीराबाद नेवादा गांव निवासी सोहराब, सायराबानो, अफरीन, सोनी, सेराज अहमद और फरीदा को आरोपित किया है। अलीजाबानो का आरोप है कि दहेज में बोलेरो न मिलने पर आरोपीगण पांच अगस्त को उसे मारपीटकर घर से निकाल दिया। साथ ही दोबारा घर आने पर जान से मारने की धमकी दी है। इसीक्रम में देवगांव कोतवाली में केस दर्ज कराने वाली मोनिका गुप्ता पत्नी डा. पियुष गुप्ता कटघर लालगंज की रहने वाली है। उसने अपने पति डा. पियुष गुप्ता, अनिल गुप्ता, सुमन गुप्ता, प्रिती गुप्ता और सौरभ गुप्ता को आरोपित किया है। मोनिका का आरोप है कि आरोपीगण मनचाहा दहेज न मिलने पर 22 जुलाई को उसे मारपीटकर घायल कर दिया। उसका इलाज चल रहा है।