फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   तमंचा फैक्ट्री चलाने वाले दो गिरफ्तार, एक फरार

तमंचा फैक्ट्री चलाने वाले दो गिरफ्तार, एक फरार

Tue, 02 Apr 2019 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
तमंचा फैक्ट्री चलाने वाले दो गिरफ्तार, एक फरार
आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बम्हौरा (नीबी खुर्द) गांव में तमसा नदी के किनारे झाड़ियों में चल रही अवैध तमंचा फैक्ट्री पर मंगलवार की सुबह पुलिस ने छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। जबकि एक चकमा देकर भाग गया। पुलिस ने मौके से नौ तमंचा, दो कारतूस, दो खोखा समेत भारी मात्रा में उपकरण बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक ये लोग काफी दिनों से यहां तमंचा बनाने का काम कर रहे थे। यहीं से ग्राहकों को हथियार बेचते थे। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों का चालान कर फरार बदमाश की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

एसपी प्रो. त्रिवेणी सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में मुबारकपुर थाने के बम्हौर गांव निवासी बच्चे लाल पुत्र देवनाथ व मोहब्बतपुर गांव निवासी सुभाष राजभर पुत्र बृज का नाम शामिल है। जबकि फरार होने वाला बदमाश प्रकाश यादव पुत्र लालचंद है। एसपी के मुताबिक प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर अखिलेश कुमार मिश्रा ने मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम के साथ बम्हौर (नीबी खुर्द) गांव में स्थित तमसा नदी के किनारे झाड़ी में चल रही अवैध तमंचा फैक्ट्री पर छापेमारी की। बच्चे लाल और सुभाष गिरफ्तार कर लिए गए जबकि प्रकाश यादव फरार हो गया। पुलिस मौके से 315 बोर का पांच तमंचा, 303 बोर का चार तैयार तमंचा, पांच अर्द्धनिर्मित तमंचा, चार जोड़ी तमंचा की बॉडी, दो कारतूस, दो खोखा, एक भट्ठी, कोयला, पांच लोहे की छेनी, एक निहाई, दो लोहे का वर्मा, 11 कांटी, दो लोहे की प्लेट आदि बरामद किया। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि यह लोग यहां काफी दिनों से तमंचे बना रहे थे। यहीं पर ग्राहक बुलाकर तुरंत बेच भी दिया करते थे। एसपी ने बताया कि अवैध असलहा बनाने और बेचने वालों को ठिकानों पर छापेमारी कर पुलिस अब तक 124 से अधिक असलहे बरामद कर चुकी है। पुलिस उन लोगों की भी तलाश में जुटी हुई है, जिन लोगों ने इनके यहां से अवैध असलहा खरीदा है। एसपी ने मुबारकपुर पुलिस टीम को दस हजार रुपये नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed