{"_id":"5c97c7a9bdec2214676aabf3","slug":"41553450921-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जश्र के चक्कर में जम कर उड़ी आचार संहिता की धज्जियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जश्र के चक्कर में जम कर उड़ी आचार संहिता की धज्जियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आजमगढ़ सदर सीट से प्रत्याशी बनाए जाने पर सपा कार्यकर्ता इतने उत्साहित हो गए कि उन्हें चुनाव आचार संहिता का भी ख्याल नहीं रहा। एसपी कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकालकर सपाइयों ने जमकर जश्न मनाया। नारेबाजी की और पार्टी के झंडों का प्रदर्शन भी किया गया। इस पर एसपी प्रो. त्रिवेणी सिंह ने शहर कोतवाल को मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया है।
पूर्व सपा मुखिया व सांसद मुलायम सिंह यादव द्वारा आजमगढ़ से चुनाव लड़ने से इंकार करने से सपाई मायूस थे। हालांकि जिला इकाई अखिलेश यादव को आजमगढ़ से चुनाव लड़ाने के प्रयास में जुटी थी। इसके लिए जिला कमेटी ने प्रस्ताव भी भेजा था। रविवार को अखिलेश यादव का टिकट फाइनल होते ही सपाई सड़क पर उतर पड़े और ढोल-तासे के साथ नारेबाजी करने लगे। चुनाव आचार संहिता की भी सपाइयों ने परवाह नहीं की और जिला कार्यालय से एसपी आफिस, कलेक्ट्रेट, नेहरू हाल होते हुए जुलूस निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने खूब नारेबाजी की। उनका यह कदम आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के दायरे में आता है। पुलिस अधीक्षक ने इसे संज्ञान में लेते हुए शहर कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया है। वहीं, कोतवाली प्रभारी रत्नेश सिंह ने बताया कि सपा के जुलूस की रिकार्डिंग कराई गई है। फिलहाल मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। रिकार्डिंग देखने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।