{"_id":"5bfc2f72bdec2241c9370320","slug":"41543253874-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायल दो युवकों की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घायल दो युवकों की इलाज के दौरान मौत
Updated Mon, 26 Nov 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पवई/अमिलो। सड़क हादसे में घायल दो युवकों की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
मृतकों में सुनील गुप्ता (40) पवई थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव का निवासी था। वह रविवार की सुबह बाइक से कहीं गया हुआ था। लौटते समय जौनपुर जिले के सरपतहां थाने के सुइथां ब्लाक के पास हुए सड़क हादसे में घायल हो गया था। उसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। उपचार के दौरान देर रात को उसकी मौत हो गई। वह दो बच्चों का पिता था। मुबारकपुर थाने के गोछा गांव निवासी अफरोज अहमद (35) बीते गुरुवार को किसी काम से मऊ जा रहा था। इस दौरान बाइक पर गांव के मो. यूसुफ सहित तीन लोग सवार थे। मोहम्मदाबाद गोहना बाजार के पास हुए सड़क हादसे में तीनों घायल हो गए। उपचार के दौरान रविवार की शाम अफरोज अहमद की मौत हो गई।