फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   प्रार्थना के बहाने किया जाना था धर्म परिवर्तन

प्रार्थना के बहाने किया जाना था धर्म परिवर्तन

Fri, 21 Sep 2018 12:04 AM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
प्रार्थना के बहाने किया जाना था धर्म परिवर्तन

विज्ञापन
लालगंज/पल्हना। ईसाई मिशनरी से जुड़े लोग जगह-जगह चमत्कार दिखाकर लोगों को आकर्षित कर उन्हें प्रार्थना सभा में बुलाकर धर्म परिवर्तन करा रहे हैं। यह खेल जोरों पर चल रहा है। गुरुवार को इसी प्रकार का मामला देवगांव कोतवाली क्षेत्र के चौकी नरसिंहपुर गांव में उजागर होने पर पुलिस पहुंची और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बाद में निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के चौकी नरसिंहपुर गांव में स्थित मुसहर बस्ती के सामने चंद्रावती पत्नी प्रकाश का मकान है। इसमें करीब तीन वर्ष से ईसाई समुदाय के लोगों की प्रार्थना सभा चल रही थी। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी होने पर तत्काल मौके पर डायल 100 और पल्हना चौकी प्रभारी पहुंच गए। मौके पर मौजूद लोगों से हुई पूछताछ के दौरान इन महिला और पुरुषों ने बताया कि बीते करीब तीन वर्ष से हम लोग यहां ईसा मसीह की महिमा का बखान कर रहे हैं। हम लोगों का किसी प्रकार से धर्म परिवर्तन नहीं कराया गया। हम लोग विभिन्न रोगों से तंग आकर प्रभु ईसा मसीह की शरण में आए हैं। ईसा मसीह की महिमा कराने वाला मोतीराम पुत्र इंद्रदेव है। वह मेंहनगर थाने के रामपुर पट्टी गांव का निवासी है। मोतीराम के प्रयास से यहां करीब दो दर्जन से अधिक लोग जुड़े हैं। इसमें नरसिंहपुर गांव निवासी चंद्रावती पत्नी प्रकाश, फूलचंद पुत्र बेचन, ज्ञानती पत्नी राजेश, कलपत्ती पत्नी रूपचंद, पल्हना गांव निवासी गीता पत्नी भीम, सुमन पत्नी सुरेश, जगदीश पुत्र स्वर्गीय बिहारी, खुरसू गांव निवासी कविता पुत्री सतीराम, जलेबा पत्नी रामकिशुन निवासी, हीरावती पत्नी सतीराम आदि का नाम शामिल है। मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस मुख्य आरोपी मोतीराम को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


धर्म परिवर्तन की सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची थी, एक आरोपी मेंहनगर थाना क्षेत्र के मोतीराम को गिरफ्तार किया गया था। लोगों की मांग पर उसे निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। - कमलेश बहादुर, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed