फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   मिट्टी की दीवार गिरी, दब कर अधेड़ की मौत

मिट्टी की दीवार गिरी, दब कर अधेड़ की मौत

Sat, 15 Sep 2018 01:12 AM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
मिट्टी की दीवार गिरी, दब कर अधेड़ की मौत
ठेकमा। बरदह थाना क्षेत्र के मुड़हर गांव में शुक्रवार के दिन में शौचालय निर्माण के लिए गड्ढा खोदते समय बगल में स्थित मिट्टी की दीवार गिर पड़ी। इस हादसे में गड्ढा खोद रहा अधेड़ मलबे में दब गया। उसे बाहर निकालकर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मुड़हर गांव निवासी 55 वर्षीय हुन्नर पुत्र खुरचाली को शौचालय निर्माण के लिए धन मिला हुआ था। शौचालय निर्माण के लिए शुक्रवार को वह अपने पुत्र रर्हत और पड़ोसी युवक बबलू पुत्र भरत के साथ मिल कर गड्ढा खोद रहा था। दोपहर में बबलू खाना खाने चला गया। पिता-पुत्र काम में जुटे रहे। इसी दौरान गड्ढे के बगल में स्थित एक मिट्टी की दीवार गिर पड़ी और हुन्नर मलबे में दब गया। पुत्र रोहित द्वारा शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर जुट गए और मलबा हटा कर हुन्नर को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी। अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में रोना-पीटना मच गया है। मृतक एक पुत्र व दो पुत्रियों का पिता है। घटना की सूचना पर तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे और पीएम कराने को कहा, जिस पर परिजन तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed