{"_id":"5b43aaa04f1c1b05278b57af","slug":"41531161248-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधेड़ और महिला ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अधेड़ और महिला ने फांसी लगाकर दी जान
Updated Tue, 10 Jul 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाटघाट/बलरामपुर। रौनापार थाना क्षेत्र के सपहा पाठक गांव निवासी महिला और फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के लाहीडीह गांव निवासी अधेड़ ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और दोनों की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। मृत महिला सुनीता देवी (24) पत्नी शैलेंद्र रौनापार थाना क्षेत्र के सपहा पाठक गांव की रहने वाली थी। घर वालों के मुताबिक सोमवार की सुबह सुनीता और उसकी सास के बीच किसी बात पर विवाद हुआ। जिससे नाराज होकर सुनीता घर के पास मौजूद कमरे के छत पर लगी पाइप के सहारे दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। कुछ देर बाद सुनीता का देवर घर पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और सुनीता की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। वर्ष 2016 में उसकी शादी हुई थी। वह एक बच्चे की मां बनी थी। घटना के संबंध में सुनीता की मां ने दहेज हत्या का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी। इसीक्रम में फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के लाहीडीह गांव निवासी लक्ष्मीकांत यादव (55) रविवार की रात घर के बगल में स्थित आम के पेड़ की डाल से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सोमवार की सुबह उसकी लाश देख घर वालों को जानकारी हुई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी। लक्ष्मीकांत चार बेटियों का पिता था। वह काफी दिनों से बीमार चल रहा था।
विज्ञापन