{"_id":"5b2a9a584f1c1bb16e8b8e44","slug":"41529518680-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की पांच बाइकों के साथ पांच चोर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की पांच बाइकों के साथ पांच चोर गिरफ्तार
Updated Wed, 20 Jun 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाटघाट (आजमगढ़)। रौनापार थाने की पुलिस मंगलवार की देर शाम क्षेत्र के हैदराबाद गांव के पास से पांच बाइक चोरों को गिरफ्तार किया। इनकी निशानदेही पर चोरी की पांच बाइक, बाइकों के कलपुर्जे और दो मोबाइल बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक यह लोग क्षेत्र में भ्रमण कर बाइक चोरी करते हैं। उसके कलपुर्जे अदल-बदलकर बेच देते हैं। पुलिस गिरफ्तार चोरों का चालान कर गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक गिरफ्तार किए गए चोरों में बिलरियागंज थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी मोतीचंद यादव, इसी थाने के भगवानपुर गांव निवासी सोनू यादव, गुलशन यादव, महराजगंज थाने के मनोरा का पूरा गांव निवासी गोविंद यादव और अंबेडकर नगर जिले के माझा कम्हरिया गांव निवासी हरिवंश निषाद का नाम शामिल है। एसपी ग्रामीण ने बताया कि मंगलवार की शाम एसओ रौनापार विकास चंद्र पांडेय को मुखबिर के जरिए सूचना मिली। इसके बाद वह अपनी टीम के साथ थाना क्षेत्र के हैदराबाद गांव के पास पहुंचे। जहां इकट्ठा होकर यह सभी किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। इनकी निशानदेही पर चोरी की पांच बाइक, दो मोबाइल और कई बाइकों के कलपुर्जे बरामद हुए। यह सभी क्षेत्र में घूमकर बाइकें चोरी करते हैं और उनके कलपुर्जे बदलकर बेच देते हैं। पुलिस बुधवार को गिरफ्तार चोरों का चालान कर दी। साथ ही इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन