फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   17 जगहों पर बैरियर से सुरक्षित होगा जिला

17 जगहों पर बैरियर से सुरक्षित होगा जिला

Thu, 26 Oct 2017 11:50 PM IST
Updated Thu, 26 Oct 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
17 जगहों पर बैरियर से सुरक्षित होगा जिला
आजमगढ़। निकाय चुनाव की भले ही अभी तक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन पुलिस विभाग चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए अपनी तैयारी लगभग पूरी कर चुकी है। चुनाव के दौरान अन्य जिलों से सटे 17 जगहों पर बैरियर बनाया जाएगा। यहां एक दरोगा और चार सिपाहियों की दिन-रात ड्यूटी रहेगी। यह लोग हर आने और जाने वालों की सघन तलाशी लेंगे। चुनाव में जिस किसी से भी अशांति की आशंका है। उनके विरुद्ध गुंडा एक्ट और गैंगेस्टर के तहत पाबंद करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

एसपी अजय कुमार साहनी ने बताया कि सकुशल निकाय चुनाव संपन्न कराने के लिए 17 जोन और छह सुपर जोन का गठन किया गया है। जिले में चेकिंग के लिए 31 कलस्टर टीम गठित की गई है। जिसमें एक दरोगा और तीन सिपाही की ड्यूटी लगाई गई है। एसपी ने बताया कि जिले के 13 थाना क्षेत्रों में दो नगर पालिका और 11 नगर पंचायत आते हैं। इन थानों की पुलिस को भी अलर्ट कर दिया गया है। तलाशी अभियान के क्रम में 13 स्टेटीक सर्विलांस टीमों का गठन किया गया है। जो किसी भी प्रकार की सूचनाएं मिलने पर कार्रवाई करेंगी। यह कार्य 11 फ्लाइंग स्कॉट टीम का भी है। प्रत्येक टीम में एक दरोगा और चार सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है। चिन्हित स्थानों पर उपलब्ध हो जाने पर पुलिस के साथ-साथ पीएसी के जवानों को भी लगाया जाएगा। एसपी ने कहा कि चुनाव के क्रम में सभी थानाध्यक्षों को सख्त निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के सक्रिय अपराधियों की पहचान कर उनके विरुद्ध गैंगेस्टर, गुंडा एक्ट की कार्रवाई करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त न करने की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन


कारण दर्शाने पर मिलेगी छूट
एसपी अजय कुमार साहनी के मुताबिक जिले में करीब 14 हजार शस्त्र लाइसेंस धारक हैं। इनमें से करीब 10 हजार से अधिक लाइसेंस धारक नगर पालिका और नगर पंचायत के दस किलोमीटर की परीधी में रहने वाले हैं। ऐसे लोगों का शस्त्र जमा कराने के लिए थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया है। एसपी ने कहा कि जिन लाइसेंस धारकों को किसी भी प्रकार का भय और अड़चन है। वह संबंधित एसडीएम या सीओ को कारण बताते हुए प्रार्थना पत्र सौंप दे। जांच के बाद यदि उनका तर्क सही पाया गया तो शस्त्र नहीं जमा कराया जाएगा। अन्यथा सभी के असलहे जमा कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed